कैमूरः तलाशी के दौरान कार से 325 बोतल विदेशी शराब बरामद, 2 कारोबारी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Aug, 2022 04:41 PM

two businessmen arrested with huge amount of liquor in kaimur

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार की देर रात मोहनिया समेकित चेकपोस्ट के निकट एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 325 बोतल विदेशी शराब और चार केन बीयर बरामद की गई।

भभुआः बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार की देर रात मोहनिया समेकित चेकपोस्ट के निकट एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 325 बोतल विदेशी शराब और चार केन बीयर बरामद की गई।

सूत्रों ने बताया कि कार पर सवार दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कारोबारियों की पहचान पटना के राजीव नगर निवासी राम जी साह एवं मुजफ्फरपुर जिला निवासी प्रशांत कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!