​"बिहार को जंगलराज से गुंडाराज में तब्दील करने वाले को सत्ता में कोई जगह नहीं मिलने वाली", विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तंज

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Jun, 2024 06:08 PM

vijay sinha s taunt on tejashwi yadav

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के ट्वीट पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो जंगल राज को गुंडाराज में बदल दिए थे। हमने जंगल राज को उखाड़ कर फेंक दिया था।

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के ट्वीट पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो जंगल राज को गुंडाराज में बदल दिए थे। हमने जंगल राज को उखाड़ कर फेंक दिया था।

'इस समस्या का समाधान एनडीए जरूर करेगी'
विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने जंगली प्रवृत्ति की मानसिकता रखने वाले लोगों को सुधार दिया था। मगर बीच-बीच चोर दरवाजे से जंगल राज वाले लोग घुस कर अपने जंगली मानसिकता के लोगों को पोषित किया। जब बीमारी शरीर में फैलती है तो उसके इलाज में समय जरूर लगता है, लेकिन इस समस्या का समाधान एनडीए जरूर करेगी।

'राजद के लोगों को जनता का जनादेश प्राप्त नहीं, लेकिन..'
सिन्हा ने कहा कि राजद के लोगों को जनता का जनादेश प्राप्त नहीं है, लेकिन वह चोर दरवाजे से सत्ता में वापस आने की कोशिश करते रहते हैं। झूठ, अफवाह और भ्रम फैलाकर सत्ता में वापस आने की कोशिश करते रहते हैं। बिहार को जंगलराज से गुंडाराज में तब्दील करने वाले को बिहार की सत्ता में कोई जगह नहीं मिलने वाली है।

'न्यायालय इस पर मॉनिटरिंग कर रहा'
बीजेपी की समीक्षा बैठक पर सिन्हा ने कहा कि इस चुनाव में देश को कमजोर करने वाली शक्ति ने देश के सनातन पुत्रों को लड़ाने का काम किया है। देश को कमजोर करने वाले देश के गद्दारों के साथ मिलकर जिन्होंने चुनाव लड़ा है। संविधान को आरक्षण पर खतरा बताया है, उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। नीट परीक्षा पर चल रहे विवाद पर विजय सिन्हा ने कहा कि न्यायालय इस पर मॉनिटरिंग कर रहा है। सरकार भी सजग है। पूरी पारदर्शिता के साथ इस पर एक्शन होगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!