Edited By Harman, Updated: 02 Jun, 2025 02:15 PM

बिहार के पश्चिम चंपारण में सोमवार यानी आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वहीं इस घटना में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं।
Bihar Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण में सोमवार यानी आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वहीं इस घटना में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं।
6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार, हरदिया चाती के समीप बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग की है। घायलों की पहचान नौशाद अंसारी, मेहरू नेशा, शाहजहां खातून, शबरून नेशा, नसीबा खातून और रेहान अंसारी के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण कार ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में कार में सवार 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायल लोगों में नौशाद अंसारी और उनका पुत्र रेहान की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
इधर, आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई।