जिस पत्नी की 'हत्या' के मामले में जेल में बंद था पति, वह निकली जिंदा... जालंधर में मिली प्रेमी के साथ

Edited By Nitika, Updated: 03 May, 2022 04:41 PM

wife found alive in jalandhar

बिहार के मोतिहारी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर जिस पत्नी की ''हत्या'' करने के मामले में पति जेल काट रहा था, वो प्रेमी के साथ जालंधर में मिली है। वहीं पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझाने के बाद महिला को हिरासत में ले लिया है।

 

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर जिस पत्नी की 'हत्या' करने के मामले में पति जेल काट रहा था, वो प्रेमी के साथ जालंधर में मिली है। वहीं पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझाने के बाद महिला को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की हैं, जहां पर शांति देवी नाम की महिला की शादी 14 जून 2014 को केसरिया के वार्ड नंबर 4 में रहने वाले दिनेश राम से हुई थी। शादी के कई साल बाद पिछले महीने 19 अप्रैल को महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और पंजाब के जालंधर में रहने लगी। महिला के लापता होने के बाद उसके पिता योगेंद्र राम ने थाने में उसके पति पर दहेज प्रताड़ना और हत्या कर शव को गायब करने की लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

वहीं पुलिस ने महिला के पति के हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को इस मामले में शक हुआ। उन्होंने टेक्निकल सेल से इस केस में मदद लेने का फैसला किया। महिला के फोन को ट्रेस करने पर पता चला कि जिस महिला को सभी लोग मृत मान चुके थे, वो जिंदा है और पंजाब के जालंधर में अपने प्रेमी के साथ रह रही है। बता दें कि पुलिस की टीम उसे पंजाब से लाकर मोतिहारी पहुंची। पुलिस ने अब उस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!