महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में भारत की जीत पर CM नीतीश कुमार ने दी बधाई, कहा—“जज़्बे ने बढ़ाया देश का मान”

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Nov, 2025 08:45 PM

women kabaddi world cup 2025

महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में भारत ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। इस गौरवशाली जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है।

पटना: महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में भारत ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। इस गौरवशाली जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है। इसी खुशी को साझा करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा— “महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके जज़्बे ने भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह शानदार जीत सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।”

महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके जज़्बे ने भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह शानदार जीत सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।#KabaddiWorldCup2025

— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 24, 2025

 

नीतीश कुमार के इस संदेश को खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में सकारात्मक ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम का संघर्ष, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

भारत की इस जीत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर भारतीय बेटियों की ताकत और प्रतिभा को साबित किया है। यह उपलब्धि न केवल खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि देश की खेल नीति और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!