दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Nov, 2026 05:18 PM

young man returning home on diwali night shot dead

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पवन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया है।

मधेपुरा: बिहार में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के खोपड़िया गांव में दीपावली की रात परिजनों से मिलकर घर लौट रहे एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना बीती रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। 

मृतक के भाई अशोक सिंह ने बताया कि दीपावली की रात सुबोध गांव के बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पवन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!