झारखंड में मिले कोरोना के 1264 नए मरीज, संक्रमण से 4 लोगों की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 07 Apr, 2021 04:33 PM

1264 new corona patients found in jharkhand

कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। साथ ही नये साल की भी यह सबसे बड़ी संख्या है जबकि राज्य में कोरोना से 298 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से चार मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से दो,...

 

रांचीः झारखंड में मंगलवार को 1264 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। साथ ही नये साल की भी यह सबसे बड़ी संख्या है जबकि राज्य में कोरोना से 298 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से चार मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से दो, गिरिडीह से एक और गुमला से एक मरीज शामिल है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 539, बोकारो से 65, चतरा से पांच, देवघर से 47, धनबाद से 72, दुमका से 31, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 191, गढ़वा से नौ, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से 18, गुमला से 23, हजारीबाग से 15, जामताड़ा से 31, खूंटी से19, कोडरमा से 44, लातेहार से 11, लोहरदगा से 12 मरीज पाए गए हैं। वहीं

इसी क्रम में पाकुड़ से 23, पलामू से छह, रामगढ़ से 19, साहेबगंज से 37, सरायकेला से पांच, सिमडेगा से सातऔर पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 30 मरीज मिले है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 129596हो गया हैं। इनमें 6844 सक्रिय केस हैं जबकि 121608 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1144 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!