गोड्डा में झारखंड आंदोलनकारी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Edited By Harman, Updated: 05 Jun, 2025 01:03 PM

झारखंड के गोडा में बेखौफ अपराधियों ने झारखंड आंदोलनकारी 50 वर्षीय ताला बास्की को गोली मारकर घायल कर दिया है। ताला बास्की को गोली पीठ में लगी है, जो उनकी रीढ़ की हड्डी में फंस गई है।
Jharkhand Crime News: झारखंड के गोडा में एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां बेखौफ अपराधियों ने झारखंड आंदोलनकारी को गोली मारकर घायल कर दिया है।
रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र स्थित राजापोखर गांव की है। घायल झारखंड आंदोलनकारी की पहचान 50 वर्षीय ताला बास्की के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात ताला बास्की अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ताला बास्की को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। ताला बास्की को गोली पीठ में लगी है, जो उनकी रीढ़ की हड्डी में फंस गई है। हालांकि वारदात को अंजाम दिए जाने के पीछे कारणों का खुलासा नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की गहनता से तहकीकात शुरू कर दी है।
Related Story

झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपराधिक मामलों में वांछित 25 लोगों को किया गिरफ्तार

JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी

Jharkhand Naxal News: झारखंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में JJMP के दो नक्सली मारे गए, लातेहार में...

गोड्डा में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, हथियार का भय दिखाकर लूटे 90 हजार रुपये

लातेहार में महिला का Murder, गोली मार उतारा मौत के घाट; खेत में मिला शव

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, झारखंड सरकार ने 48 IPS अधिकारियों का किया तबादला

झारखंड के हर प्रखंड और पंचायत में बनेगा मत्स्य पालन का मॉडल तालाब, झारखंड सरकार की इस मंत्री ने...

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, 20 जिलों को मिले नए DC

झारखंड के धनबाद में अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़, 5 लोग गिरफ्तार

चिंता बढ़ी! झारखंड में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3