Edited By Nitika, Updated: 17 Jun, 2022 05:57 PM

झारखंड में कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से 2 भाईयों की मौत हो गई।
कोडरमाः झारखंड में कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से 2 भाईयों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बाइक पर सवार 2 युवक गुरुवार की देर रात जा रहे थे। इसी बीच महतो आहर राइस मिल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से दोनो युवको की मौत हो गई। मृतको की पहचान गुझंडी पंचायत के मुरली पहाड़ी गांव निवासी सिकंदर सिंह (27) और नितेश सिंह ( 21) के रूप मे की गई है। दोनों युवक तिलैया डैम से एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात को घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।
वहीं सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।