Edited By Khushi, Updated: 11 Nov, 2023 02:22 PM

भारतीय ओलंपिक संघ, नई दिल्ली एवं गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में संपन्न 37वें राष्ट्रीय खेल, गोवा का समापन हो गया। अगली बार 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड आयोजित करेगा।
रांची: भारतीय ओलंपिक संघ, नई दिल्ली एवं गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में संपन्न 37वें राष्ट्रीय खेल, गोवा का समापन हो गया। अगली बार 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड आयोजित करेगा।
झारखंड टीम 06 स्वर्ण, 05 रजत, 14 कांस्य पदक के साथ 25 पदक जीत देश भर में 20 वें स्थान पर रही। गत वर्ष 36वें राष्ट्रीय खेल, गुजरात में मिले 13 पदकों की तुलना में गोवा में लगभग दुगना पदक मिले। 37वें राष्ट्रीय खेल, गोवा में शामिल 43 खेलों में झारखंड का 26 खेलों में भागीदारी रही। राज्य के कई खेलों विशेषकर तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक्स, तैराकी, वूशु इत्यादि में खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन रहा।
इसके साथ 26 अक्टूबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समेत विशिष्ट अतिथियों द्वारा उद्घघाटित खेल का समापन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, खेल मंत्री गोविंद गौड़े, आई.ए.ओ प्रमुख सह पद्म श्री पी.टी.ऊषा समेत हजारों खिलाड़ियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।