खेलते-खेलते मासूम के साथ हैवानियत! घर के पास खेल रही थी 5 साल की मासूम, अधेड़ ने पत्ते तोड़ने के बहाने से बुलाया, और फिर...

Edited By Khushi, Updated: 16 Mar, 2026 11:41 AM

5 year old innocent child playing near home middle aged man lures her away unde

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी को कड़ी सजा देने...

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है।

अधेड़ ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म 
जामताड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शनिवार सुबह एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपी विधान बावड़ी (50) ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की बच्ची को बहाने से अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे नीम के पत्ते तोड़ने के बहाने बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। जब घटना की जानकारी परिवार और स्थानीय लोगों को हुई तो इलाके में गुस्सा फैल गया।

आरोपी गिरफ्तार 
सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी विधान बावड़ी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महिला थाना में कांड संख्या 01/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!