16 सालों के प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंत! पति ने पत्नी के आशिक को उतारा मौत के घाट, दोस्तों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Edited By Khushi, Updated: 23 Feb, 2026 10:42 AM

a 16 year love affair ends in horror a husband kills his wife s lover colludin

Jharkhand News: झारखंड के रांची में प्रेम-प्रसंग के चलते एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में साजिश रचने वाले पति-पत्नी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Jharkhand News: झारखंड के रांची में प्रेम-प्रसंग के चलते एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में साजिश रचने वाले पति-पत्नी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 19 फरवरी 2026 की सुबह करीब 6:45 बजे खेलगांव थाना क्षेत्र के आनंद विहार स्थित केपी स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान कांटाटोली रजा कॉलोनी निवासी आशिफ अंसारी (पिता– मो. इरफान अली) के रूप में हुई।

पत्नी के आशिक को उतारा मौत के घाट
मामले में खेलगांव थाना में कांड संख्या 09/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर जांच की गई। जांच में पता चला कि मृतक का आनंद विहार निवासी बिउला टोप्पो के साथ पिछले 15-16 वर्षों से प्रेम संबंध था। इस बात से बिउला का पति जोन्सन मिंज नाराज रहता था। पुलिस के अनुसार, इसी कारण उसने अपने मित्र दीपक अग्रवाल के साथ मिलकर आशिफ की हत्या की साजिश रची। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जोन्सन मिंज ने प्रिंस कुमार को 1.60 लाख रुपये और प्रेम लकड़ा को 2.40 लाख रुपये सुपारी के तौर पर दिए थे। वहीं दीपक अग्रवाल को भी करीब 4 लाख रुपये दिए गए थे।

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जोन्सन मिंज (35 वर्ष), उसकी पत्नी बिउला टोप्पो (32 वर्ष), दीपक अग्रवाल (36 वर्ष), प्रिंस कुमार (22 वर्ष) और प्रेम लकड़ा (44 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, घटना में इस्तेमाल की गई बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल (JH03M7698), एक स्कूटी (JH01EZ7517), खून से सना जैकेट, खून लगी मिट्टी और मोबाइल फोन बरामद किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक सदर संजीव बेसरा, खेलगांव थाना प्रभारी अभिषेक राय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम शामिल थी। पुलिस का कहना है कि हत्या की यह साजिश प्रेम प्रसंग के कारण रची गई थी। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!