बोनट पर व्यक्ति को लटकाकर चलाई कार, सोशल मीडिया पर 40 सेकंड का दिल दहला देने वाला Video Viral

Edited By Khushi, Updated: 19 Feb, 2026 11:01 AM

a car was driven with a man hanging from the hood a 40 second went viral

Jharkhand News: झारखंड के रांची में दिनदहाड़े तेज रफ्तार कार के बोनट पर एक व्यक्ति को लटकाकर गाड़ी चलाने की घटना के संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना बीते मंगलवार को डोरंडा थाना...

Jharkhand News: झारखंड के रांची में दिनदहाड़े तेज रफ्तार कार के बोनट पर एक व्यक्ति को लटकाकर गाड़ी चलाने की घटना के संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना बीते मंगलवार को डोरंडा थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के पास घटी।

पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा ने बताया, "घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने संज्ञान लिया और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। बाद में उन्होंने लिखित शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गईं।" पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका कार चालक से झगड़ा हुआ था और वह अपने नुकसान की भरपाई के लिए वाहन को रोकने की कोशिश कर रहा था। एसपी ने बताया कि इसी दौरान कार चालक ने गाड़ी को जबरदस्ती आगे बढ़ा दिया और पीड़ित बोनट पर लटक गया। पुलिस ने कार चालक की पहचान झारखंड उच्च न्यायालय के वकील मनोज टंडन के रूप में की है। टंडन ने दावा किया कि मोटरसाइकिल सवार अचानक गलत दिशा से आ गया था। उन्होंने कहा, "मोटरसाइकिल सवार अचानक गलत दिशा से मेरी कार के सामने आ गया, जिससे हल्की टक्कर हुई। न तो मोटरसाइकिल सवार को चोट आई और न ही उसकी मोटरसाइकिल को कोई नुकसान हुआ। भीड़ ने मुझे परेशान किया और अपशब्द का इस्तेमाल किया, वे चाहते थे कि मैं कार से बाहर आऊं।"

राणा ने कहा, "मेरे पास वहां से जाने के अलावा कोई चारा नहीं था, अन्यथा मेरी जान को खतरा था।" अपनी लिखित शिकायत में कार मालिक ने बताया कि पीड़ित ने उससे पैसे मांगे, जिसे देने से उसने इनकार कर दिया। उसने दावा किया कि कुछ लोग उसकी कार को घेरने लगे थे। राणा ने बताया कि डरकर उसने अचानक कार आगे बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। इस 40 सेकंड से अधिक के घटनाक्रम का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!