Instagram पर हुई दोस्ती, घर से फरार होकर मंदिर में की शादी; बोकारो की युवती बिहार से बरामद

Edited By Khushi, Updated: 19 Feb, 2026 05:14 PM

a friendship formed on instagram then eloped and married in a temple this is h

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो में निवास करने वाली 23 वर्षीय पूजा कुमारी को गया के आकाश कुमार से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई और वो घर से फरार हो उससे मंदिर में विवाह कर लिया।

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो में निवास करने वाली 23 वर्षीय पूजा कुमारी को गया के आकाश कुमार से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई और वो घर से फरार हो उससे मंदिर में विवाह कर लिया।

लड़की के परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी को आवेदन के बाद पुलिस ने युवती को गया से बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धर्मेन्द्र प्रसाद महतो द्वारा बीएस सिटी थाना में एक लिखित आवेदन दिया कि इनकी पुत्री पूजा कुमारी उम्र 23 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया है। इनके दिये आवेदन के आधार बीएस सिटी थाना, काण्ड संख्या 23/26, दिनांक 13.02.2026 धारा 87 बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह द्वारा पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन को टीम बनाकर इस घटना की अपहृता को बरामद करने का निर्देश दिया।

छापामारी टीम द्वारा पूजा कुमारी को बिहार के गया जिला के सिविल नाईन थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पूछताछ करने पर पूजा कुमारी द्वारा बताया गया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से गया का रहने वाला युवक आकाश कुमार पिता भुनेश्वर प्रसाद से दोस्ती हो गया। उसी के साथ सहमती से चली गयी थी एवं उसके साथ मंदिर में शादी कर ली है और उसके साथ रह थी। छापामारी टीम में पुअनि महती बोयपाय, बीएस सिटी थाना एवं आरक्षी नवीन कुमार शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!