घर से भारी मात्रा में गांजा और नगदी बरामद, छापेमारी के दौरान बाप-बेटा गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 28 Feb, 2026 01:01 PM

a large quantity of marijuana and cash was recovered from a house a father and

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद 
गुमला जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुमला सदर थाना क्षेत्र के बड़ाइक कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने एक घर से 48 किलोग्राम गांजा और 39,280 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ाइक कॉलोनी के एक मकान में भारी मात्रा में गांजा रखा गया है। सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से गांजा और नकदी जब्त की गई।

बाप-बेटा गिरफ्तार
गुमला सदर थाना प्रभारी महेंद्र कर्मालाई ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!