चलती AC बस में लगी अचानक आग, कुछ ही मिनटों में बस जलकर खाक; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Edited By Khushi, Updated: 12 Mar, 2026 11:32 AM

a moving ac bus suddenly caught fire burning to ashes within minutes passenger

Jharkhand News: रांची से छत्तीसगढ़ जा रही एक एसी बस में बीते बुधवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलकर कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ और तत्परता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित...

Jharkhand News: रांची से छत्तीसगढ़ जा रही एक एसी बस में बीते बुधवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलकर कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ और तत्परता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप
जानकारी के अनुसार ‘शिवनाथ’ नाम की एसी बस रांची से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई थी। जब बस खरसीदाग इलाके में रिंग रोड पर पहुंची, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थिति को समझते हुए बस चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे रोका और दरवाजा खोलकर यात्रियों को जल्दी-जल्दी बाहर निकलने में मदद की। कुछ ही देर में सभी यात्री बस से सुरक्षित बाहर निकल गए।

कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक
देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस घटना में करीब एक दर्जन यात्रियों का सामान जल गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। खरसीदाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि बस में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!