तेज रफ्तार कंटेनर ने एक ही परिवार के चार लोगों को रौंदा... एक की मौत, अन्य तीन घायल

Edited By Nitika, Updated: 20 Aug, 2024 09:49 AM

a speeding container ran over four members of the same family

झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक ही परिवार के 4 सदस्य कंटेनर की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक ही परिवार के 4 सदस्य कंटेनर की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा बगोदर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां परिवार के सदस्य सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान एक अचानक एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें रौंद डाला। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला समेत दो बच्चे घायल हो गए हैं। मृतका की पहचान बुधनी देवी के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल चमेली देवी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य घायलों में अंकित कुमार और क्षितिज पंडित शामिल हैं, जो बच्चे हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी सदस्य बगोदर थाना क्षेत्र के दामा गांव के रहने वाले है।

वहीं घटना के बाद ड्राइवर कंटेनर को मौके पर ही खड़ा कर फरार हो गया है। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल लोगों की स्थिति गंभीर है। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और तीन घंटे तक जीटी रोड को जाम कर रखा। बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और  बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!