झारखंड विस चुनाव से पहले सुदेश महतो ने असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

Edited By Khushi, Updated: 14 Sep, 2024 06:31 PM

sudesh mahato met assam cm himanta biswa sarma before

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने आज यानी शनिवार को असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से उनके आवास पर मुलाकात की। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है।

रांची: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने आज यानी शनिवार को असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से उनके आवास पर मुलाकात की। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है।

इस मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है और लिखा है कि "कल असम के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी माननीय श्री हिमंता बिस्वा सरमा जी के पूरे परिवार के साथ उनके निवास पर सुखद मुलाकात हुई। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर मेरे साथ मेरी धर्मपत्नी श्रीमती नेहा महतो भी मौजूद थीं।" 

बता दें कि इससे पहले चंपई सोरेन ने सपरिवार असम में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की थी। इस दौरान चंपई सोरेन ने उनके घर असमिया व्यंजनों का स्वाद भी चखा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!