वृद्ध की मौत की वजह बना जंगली हाथी, शौच के लिए घर से बाहर निकले व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला

Edited By Khushi, Updated: 06 Mar, 2026 04:18 PM

a wild elephant caused the death of an elderly man the man who had left his ho

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में माल्हन पंचायत के पिपराटोली में बीते गुरुवार रात एक जंगली हाथी के हमले में 59 वर्षीय वृद्ध टिबरू गंझू की मौत हो गई। मृतक की पत्नी शनिचरिया देवी ने बताया कि उनके पति शौच के लिए घर से बाहर...

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में माल्हन पंचायत के पिपराटोली में बीते गुरुवार रात एक जंगली हाथी के हमले में 59 वर्षीय वृद्ध टिबरू गंझू की मौत हो गई। मृतक की पत्नी शनिचरिया देवी ने बताया कि उनके पति शौच के लिए घर से बाहर निकले थे।

इसी दौरान वहां घूम रहे एक जंगली हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें पटक-पटक कर मार डाला। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, जिसके बाद वे लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। घटना की सूचना मिलने पर आज रेंजर नंदकुमार महतो पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी शनिचरिया देवी को तत्काल सहायता के रूप में 40 हजार रुपए प्रदान किए। साथ ही, ग्रामीणों के बीच 10 टॉर्च का वितरण भी किया गया।

रेंजर महतो ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को 3 लाख 60 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का विचरण हो रहा है, इसलिए रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सतर्क रहें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!