Jharkhand Weather: झारखंड में फिर से लौटेगी सर्दी! इस दिन से बिगड़ने वाला है राज्य का मौसम ।। Jharkhand Weather Forecast

Edited By Khushi, Updated: 05 Feb, 2025 01:18 PM

jharkhand weather winter will return to jharkhand again

Jharkhand Weather News: झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होते दिख रहा है। फरवरी (February) का महीना शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां लोगों को गर्मी (Summer) का एहसास होते दिख रहा है। वहीं, राज्य में फिर से सर्दी लौटेगी।

Jharkhand Weather News: झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होते दिख रहा है। फरवरी (February) का महीना शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां लोगों को गर्मी (Summer) का एहसास होते दिख रहा है। वहीं, राज्य में फिर से सर्दी लौटेगी। 

PunjabKesari

झारखंड में एक बार फिर से सर्दी के लौटने के आसार 

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक बार फिर से सर्दी के लौटने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार तापमान में बदलाव होगा। राज्य में अगले 2 दिनों यानी 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 7, 8 और 9 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट होगी और एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिलेगा। 

PunjabKesari

6 फरवरी से छाएगा कोहरा 

मौसम केंद्र के अनुसार, 6 से 8 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाई रहेगी। मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहा और सर्दी का असर भी कम देखने को मिला। वहीं, आज संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 29 व न्यूनतम 14 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 33 व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!