Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी की दस्तक! सरायकेला में 33 डिग्री पहुंचा पारा, लोगों ने उतारे स्वेटर ।। Weather Update

Edited By Khushi, Updated: 03 Feb, 2025 01:12 PM

jharkhand weather summer knocks in jharkhand

झारखंड में हल्की-हल्की गर्मी (summer) ने दस्तक दे दी है। बीते 24 घंटे सबसे अधिक तापमान सरायकेला (Seraikela) में 33 डिग्री व सबसे कम तापमान 12.7 डिग्री चतरा में दर्ज किया गया।

Jharkhand Weather: झारखंड में हल्की-हल्की गर्मी (summer) ने दस्तक दे दी है। बीते 24 घंटे सबसे अधिक तापमान सरायकेला (Seraikela) में 33 डिग्री व सबसे कम तापमान 12.7 डिग्री चतरा में दर्ज किया गया।

PunjabKesari

"शीतलहर चलने की कोई संभावना नहीं" ।। Aaj ka Mausam।। आज का मौसम

राजधानी रांची में भी दोपहर को कड़ी धूप देखी गई, जिस वजह से लोग स्वेटर से दूरी बनाते दिखे। आज भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के लगभग सभी जिलों में दोपहर में कड़ी धूप देखी जाएगी। आज भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, शाम में शीतलहर चलने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से शाम के वक्त भी हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल आने वाले 5 दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हिमालय के शहरों में भी बर्फबारी नहीं हो रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का भी असर नहीं देखा जा रहा है। यही कारण है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

PunjabKesari

"4 और 5 फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध का अनुमान"

अभिषेक आनंद ने बताया कि 4 और 5 फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम केंद्र के अनुसार बीते रविवार को चाईबासा और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच गया है। चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री सेसि अधिक रहा। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेसि अधिक रहा। यही स्थिति न्यूनतम तापमान का भी है। न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री सेसि के आसपास है। सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा। वहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!