रामगढ़ में मुखिया की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गला घोंटने में इस्तेमाल किया गया तार बरामद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jan, 2022 06:07 PM

accused of murder of mukhiya arrested in ramgarh

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि महुआटोला गांव के आरोपी साहिल अंसारी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया जबकि हत्या में उसके साथ शामिल रहे दो अन्य आरोपियों की पुलिस अभी तलाश रही है।

 

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में बिछा पंचायत के मुखिया महेश बेदिया की हत्या के एक आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया जबकि दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि महुआटोला गांव के आरोपी साहिल अंसारी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया जबकि हत्या में उसके साथ शामिल रहे दो अन्य आरोपियों की पुलिस अभी तलाश रही है। उन्होंने बताया कि गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बनाने को लेकर पैसे के विवाद के चलते कुछ लोगों ने मिलकर मुखिया की पिछले सप्ताह हत्या कर दी थी।

मुखिया का शव रामगढ़ में बंद पड़ी कोयले की एक खदान से सोमवार को बरामद किया गया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी के पास से मुखिया का गला घोंटने में प्रयोग किया गया तार भी बरामद कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!