हजारीबाग में सतर्क पालतू कुत्ते ने ATM लूट को किया विफल, लुटेरे फरार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Jul, 2022 06:10 PM

alert pet dog thwarted atm robbery in hazaribagh

उन्होंने बताया कि लुटेरों का एक गिरोह रात के अंधेरे में गैस कटर, एलपीजी सिलेंडर एवं हथौड़े लेकर चौपारण थाना क्षेत्र के चैठी गांव में जीटी रोड पर एक मकान के भूतल पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में लूटपाट करने पहुंचा। जिस मकान में एटीएम है, उसके मालिक...

 

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग जिले में एक सतर्क पालतू कुत्ते के चलते बदमाशों का एटीएम लूटने का मंसूबा नाकाम हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लुटेरों का एक गिरोह रात के अंधेरे में गैस कटर, एलपीजी सिलेंडर एवं हथौड़े लेकर चौपारण थाना क्षेत्र के चैठी गांव में जीटी रोड पर एक मकान के भूतल पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में लूटपाट करने पहुंचा। जिस मकान में एटीएम है, उसके मालिक सुधीर बरनवाल हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाश एटीएम को काटने का काम लगभग पूरा ही कर चुके थे कि बरनवाल का पालतू कुत्ता सांबा भौंकने लगा।

इससे उसके मालिक और पड़ोसियों की नींद खुल गई। उन्होंने बताया कि जब लोगों की नींद खुल गई तो लुटेरे क्षतिग्रस्त मशीन को छोड़कर फरार हो गए। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नजीर अख्तर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम में 27 लाख रुपए थे। पुलिस ने कहा कि उन्हें इसमें राज्य के बाहर के लुटेरों के शामिल होने का संदेह है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!