स्कूल जा रहे बच्चों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलटा, इलाके में शोक की लहर

Edited By Khushi, Updated: 18 Feb, 2026 01:16 PM

an autorickshaw carrying school going children suddenly lost control and overtur

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रहे बच्चों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक 9 साल की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रहे बच्चों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक 9 साल की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे में छात्रा की मौत
जिले के बसिया थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पास बुधवार सुबह यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, स्कूल जा रहे बच्चों से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में 9 वर्षीय छात्रा आकांक्षा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह गंगड़ा गांव निवासी अजय गोप की बेटी थी और महाराजगंज स्थित मदर अमृता पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वह अन्य बच्चों के साथ रोज की तरह ऑटो से स्कूल जा रही थी।

बच्ची की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
इस दुर्घटना में 8 वर्षीय अलमा केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अलमा की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। बच्ची की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!