Bhai Dooj Vastu Tips: भाई दूज के दिन बहनें भूलकर भी न करें ये गलतियां, रिश्ते में पड़ जाएगी दरार

Edited By Khushi, Updated: 22 Oct, 2025 04:59 PM

bhai dooj vastu tips sisters should avoid these mistakes on bhai dooj as they

Bhai Dooj Vastu Tips: भाई दूज का त्योहार हर भाई-बहन के लिए काफी ज्यादा खास होता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। यह दिन भाई और बहन के बीच प्यार और सम्मान को बढ़ाता है और उनके बीच का रिश्ता और...

Bhai Dooj Vastu Tips: भाई दूज का त्योहार हर भाई-बहन के लिए काफी ज्यादा खास होता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। यह दिन भाई और बहन के बीच प्यार और सम्मान को बढ़ाता है और उनके बीच का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता चला जाता है। हालांकि, भाईदूज के दिन बहनों को कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं भाई दूज के दिन बहनों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

भाई को जरुर लगाएं तिलक
भाईदूज के दिन अपने भाई को तिलक जरुर लगाएं क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अपने भाई को तिलक करके बहन अपने भाई की रक्षा के लिए यमराज से प्रार्थना करती है। अगर भाई दूर रहता है, तो उसकी तस्वीर पर तिलक लगाकर आशीर्वाद देना भी शुभ होता है।

भाई दूज की पूजा में जल्दबाजी न करें
भाई दूज के दिन पूजा पाठ में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। कई बार बहनें जल्दी में ही पूरा विधि विधान कर देती हैं। ऐसा करने से बचवना चाहिए। क्योंकि, पूजा में जल्दबाजी करने से देवता और यमराज दोनों नाराज हो सकते हैं। पूजा पूरे मन से और श्रद्धा के साथ करें। साथ ही इस दिन दोनों बहन भाई मिलकर यमराज और यमुना जी की पूजा करें।भाई दूज के तिलक में काला रंग या काजल का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तिलक के लिए रोली, चंदन, केसर या हल्दी का प्रयोग करना चाहिए।

भाई दूज की पूजा सुबह या दोपहर में ही की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय तिलक करना या पूजा करना शास्त्रों के अनुसार उचित नहीं माना गया है। मान्यता है कि इस समय यमराज की ऊर्जा अधिक प्रभावी रहती है, जिससे अशुभ परिणाम हो सकते हैं। इस दिन बहन को भाई की आरती कर तिलक लगाने के बाद मिठाई खिलानी चाहिए। भाई को भी बहन को उपहार और मिठाई देकर आशीर्वाद लेना चाहिए। यमराज और यमुना जी की पूजा कर दीपदान करना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा, जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और भाई-बहन दोनों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। बहन को अपने भाई को नारियल का गोला जरुर देना चाहिए।

तिलक लगाते समय किस दिशा में मुख करना सही?
वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो जब आप भाई दूज के दिन अपने भाई को तिलक लगाने जाए तो उसका मुख उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। इस दिशा को हमेशा से ही पैसों और जीवन में मिलने वाले मौकों से जोड़कर देखा जाता रहा है। यह एक मुख्य कारण है की जब आपके भाई का मुख इस दिशा में होता है तो उसे करियर में सफलता मिलती है और साथ ही वह फिनांशियली मजबूत भी होता चला जाता है। इसके अलावा तिलक लगाते समय आपके भाई का मुख पूर्व दिशा की तरफ भी कर सकती हैं। ऐसे करने से आपके और आपके भाई के बीच प्यार बढ़ता है।

वास्तु के जानकार बताते हैं कि जब एक बहन अपने भाई का तिलक करे तो उसका चेहरा हमेशा पश्चिम या फिर दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए। ऐसा करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है क्योंकि यह एनर्जी को बैलेंस को बनाये रखने में मदद करता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप अपने भाई का तिलक कर रही हैं तो आपको उनकी गोद में नारियल, सुपारी या फिर पान का पत्ता रखना चाहिए। ये सभी चीजें काफी ज्यादा शुभ मानी जाती है क्योंकि ये चीजें पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाती हैं और निगेटिव एनर्जी को खत्म करने का काम करती हैं। इसके अलावा वास्तु के जानकार बताते हैं कि इन चीजों को गोद में रखने से भाई-बहन के रिश्ते में मिठास बढ़ती है। अक्सर ऐसा होता है कि तिलक होने के तुरंत बाद भाई आसान से उठकर चले जाते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना गलत बताया गया है। वास्तु के जानकार बताते हैं कि तिलक हो जाने के बाद भी भाई को थोड़ी देर उसी मुद्रा में बैठे रहना चाहिए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!