Edited By Khushi, Updated: 31 May, 2025 05:15 PM

लातेहार: झारखंड में लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने पीएलएफआई के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) का उग्रवादी क्षेत्र में भ्रमणशील है।
लातेहार: झारखंड में लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने पीएलएफआई के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) का उग्रवादी क्षेत्र में भ्रमणशील है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना के आलोक में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रंधीर कुमार के निर्देशन में पुअनि रविंद्र कुमार सिंह, सैट 44 व चंदवा थाना के सशस्त्र बलों द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चंदवा थाना पुलिस ने उग्रवादी विष्णु उरांव, (पिता सोमा उरांव, भडगांव, खलबी, भरनो, गुमला) को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी चार अप्रैल 2025 की रात्रि चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा स्थित संतोष सिंह के क्रसर एवं पूर्व उपप्रमुख फिरोज अहमद के ईंट भट्ठे में हुई गोलीबारी कांड में शामिल था। 14 मई 2025 को हड़गड़वा स्थित संतोष सिंह के क्रशर साइट पर लूटपाट करने की योजना बनाने, लेवी वसूलने एवं संगठित अपराध को अंजाम देने हेतू गोलीबारी करने के घटना की प्लानिंग में भी यह शामिल था।
उल्लेखनीय है कि कि इसी दिन चंदवा थाना पुलिस ने पीएलएफआई के सुप्रीमो संतोष उरांव उर्फ सुर्या कुजूर उर्फ तूफान जी (पिता सुखराम उरांव, मड़मा, चंदवा), बालक राम उर्फ दिलीप राम उर्फ कबीर जी (पिता कोल्हा राम, हेंजला, कालीपुर, कुडू, लोहरदगा) और आशीष उरांव तीन हाडर्कोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उनके पास से हथियार और मोबाइल भी बरामद किए थे। तब विष्णु उरांव पुलिस को चकमा देकर फरार होने मे सफल रहा था।