Edited By Khushi, Updated: 18 Oct, 2025 05:45 PM

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं। चुनाव को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट मोड पर है। बिहार पुलिस के साथ-साथ झारखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस की 23 कंपनियां बिहार भेजी गईं...
Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं। चुनाव को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट मोड पर है। बिहार पुलिस के साथ-साथ झारखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस की 23 कंपनियां बिहार भेजी गईं हैं।
कुल 1794 जवान बिहार भेजे गए हैं
सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस की 23 कंपनियां बिहार भेजी गईं हैं। ये कंपनियां झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) व इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) की हैं। हर कंपनी में 78 जवान हैं। इनमें 3 दारोगा, 20 हवलदार, 52 जवान, दो रसोइया व एक झाड़ूकश शामिल हैं।
सभी जवानों की 14 नवंबर के बाद होगी वापसी
कुल 1794 जवान बिहार भेजे गए हैं। इनका नियंत्रण जैप-6 जमशेदपुर के कमांडेंट आनंद प्रकाश के पास होगा। चार डीएसपी को भी टीम प्रबंधन के लिए भेजा गया है। इनमें डीएसपी पतरस बरुआ, डेविड ए. डोडराय, अजय कुमार केसरी व ढिल्लू लोहार शामिल हैं। सभी जवानों की 14 नवंबर के बाद वापसी होगी।
बता दें कि 2 चरणों में बिहार चुनाव कराए जाएंगे। 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा। वहीं, झारखंड में घाटशिला उपचुनाव 11 नवंबर को कराया जाएगा और 14 नवंबर को नतीजे का एलान होगा।