Edited By Khushi, Updated: 18 Oct, 2025 05:23 PM

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेएमएम बिहार विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। खास बात ये है कि जेएमएम महागठबंधन से अलग चुनाव लड़ रहा है।

महागठबंधन से अलग हुआ JMM
जी हां, सूत्रों के मुताबिक बिहार चुनाव में जेएमएम महागठबंधन से अलग हो गया है। जेएमएम बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 6 सीटों में चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी, जमुई शामिल हैं। ज्ञात हो कि शुरू में झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव में 16 सीटों देने की मांग की थी। बाद में झामुमो 12 सीटों पर आ गया। सीटों के लिए झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पटना में बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, भोला यादव व अन्य वरीय नेताओं से मुलाकात भी की।
बता दें कि 2 चरणों में बिहार चुनाव कराए जाएंगे। 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा। वहीं, झारखंड में घाटशिला उपचुनाव 11 नवंबर को कराया जाएगा और 14 नवंबर को नतीजे का एलान होगा।