Edited By Khushi, Updated: 03 Apr, 2026 02:32 PM

Hazaribagh News: हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनहरा खुर्द गांव में एक अजीबोगरीब चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने के कुछ ही समय बाद पीड़ित के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को...
Hazaribagh News: हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनहरा खुर्द गांव में एक अजीबोगरीब चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने के कुछ ही समय बाद पीड़ित के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर चोरी हुई बाइक के कागजात मांग लिए।
"फाइनेंस कंपनी से बोल रहा, बाइक के कागजात दो"
कोनहरा खुर्द के निवासी शिबू राणा ने बताया कि उनकी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (नंबर जेएच 10 बीएम 2237) बुधवार रात घर के बाहर खड़ी थी। सुबह उठे तो वह बाइक गायब थी। परिवार और गांव के लोगों ने आसपास खोज की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। कुछ ही देर बाद शिबू राणा के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि वह फाइनेंस कंपनी से बोल रहा है और बाइक के कागजात तुरंत देने होंगे। शिबू राणा का संदेह है कि यह व्यक्ति चोरी में शामिल हो सकता है या चोरों का सहयोगी हो सकता है।
जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीण इस तरह के फोन को चोरी के बाद दबाव बनाने की कोशिश मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें किसी संगठित गिरोह का हाथ भी हो सकता है। शिबू राणा ने बरकट्ठा थाना में लिखित शिकायत दी है और पुलिस से मोबाइल नंबर की जांच कर कॉल करने वाले की पहचान और बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू कर दी है।