आदिवासी समाज के विकास एवम सम्मान के लिए भाजपा समर्पित

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Jun, 2022 01:41 PM

bjp dedicated for the development and respect of tribal society

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि आज राज्य और देश का जनजाति समाज गौरवान्वित...

 

रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज्य की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किये जाने पर ढोल, नगाड़ा बजाकर, मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि आज राज्य और देश का जनजाति समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो आदिवासियों के विकास और उनके सम्मान को बढ़ाने केलिये समर्पित है। कहा कि भाजपा एक आदिवासी और महिला को भारत के प्रथम नागरिक केलिये उम्मीदवार बनाना ऐतिहासिक कदम है। कहा कि भाजपा के दिल मे जनजाति समाज बसता है। कहा कि ये भाजपा ही है जिसने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में विरसा मुंडा की जयंती पर अलग झारखंड राज्य का गठन किया।

आजादी के अमृत वर्ष में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। कहा कि अटल जी की सरकार ने ही आदिवासी मंत्रालय बनाया।कहा कि आज पहली बार नरेंद्र मोदी जी के कैबिनेट में 8आदिवासी मंत्री बनाये गए हैं। कहा कि संथाली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने का काम भी भाजपा की सरकार ने ही किया। कहा कि ये भाजपा का ही नेतृत्व है जिसने राज्य का पहला मुख्यमंत्री आदिवासी को बनाया। कहा कि देश और प्रदेश में आदिवासी के नाम पर अनेक दलों ने राजनीतिक रोटी सेंकी परंतु आदिवासियों के वास्तविक विकास और सम्मान की सच्चे दिल से किसी पार्टी ने प्रयास किये वह भाजपा ही है। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रवीण सिंह, मोर्चा के बिंदेश्वर उरांव, रोशनी खलखो, अर्जुन मुंडा, नकुल तिर्की, अरविंद उरांव, अशोक मुंडा,प्रेम बड़ाइक,सुनील फकीरा सहित सैकड़ों शामिल थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!