"भाजपा ने मणिपुर को जलाने और लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का किया प्रयास", लोहरदगा में गरजे राहुल गांधी

Edited By Khushi, Updated: 08 Nov, 2024 04:37 PM

bjp has tried to burn manipur and divide people on religious lines

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर मणिपुर को जलाने और देश भर में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

लोहरदगा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर मणिपुर को जलाने और देश भर में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की 90 प्रतिशत आबादी को उनके उचित अधिकारों और लाभों से वंचित रखा है।

लोहरदगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने मणिपुर को जला दिया और लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास किया। भाजपा ने हिंदुओं, मुस्लिमों, ईसाइयों और सिखों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काया। हाल में हुए हरियाणा चुनावों में भाजपा ने जाटों को गैर-जाटों के खिलाफ भड़काया... यही भाजपा का चरित्र है।'' कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने ‘‘प्यार का संदेश फैलाने और ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने' के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की।'' गांधी ने दावा किया, ‘‘जब मैं आदिवासियों, दलितों के लिए आवाज उठाता हूं तो भाजपा मुझ पर हिंदुस्तान को बांटने का आरोप लगाती है। मैं हिंदुस्तान को एकजुट करने और मजबूत करने के लिए यहां आया हूं। हिंदुस्तान की 90 प्रतिशत आबादी में आदिवासी, दलित और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) शामिल हैं और अगर मैं शासन में उनकी भागीदारी के लिए आवाज उठाने के कारण गलत हूं, तो मैं ऐसा करता रहूंगा।''

गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 25 पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह कांग्रेस को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासन के दौरान किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कर्जा माफ करने के लिए कोसती है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘क्या भाजपा सरकार ने झारखंड के किसानों का कोई कर्ज माफ किया...? नहीं, क्योंकि आप आदिवासी, दलित और ओबीसी हैं। भाजपा कभी आपका कर्ज माफ नहीं करेगी, क्योंकि वह पूंजीपतियों का कर्ज माफ करती है।'' वहीं, बता दें कि राहुल गांधी का झारखंड में 2 दिनों का कार्यक्रम है। आज राहुल गांधी ने सिमडेगा और लोहरदगा में जनसभा को संबोधित किया। कल यानी 9 नवंबर को राहुल गांधी बाघमारा और जमशेदपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही राहुल गांधी जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम में रोड शो भी कर सकते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!