रांची पहुंचे Rahul Gandhi, एयरपोर्ट पर किया गया जोरदार स्वागत, लोहरदगा और सिमडेगा में करेंगे रैली

Edited By Khushi, Updated: 08 Nov, 2024 01:12 PM

rahul gandhi reached ranchi warm welcome at the airport

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रांची एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से सिमडेगा के लिए रवाना होंगे। सिमडेगा में वह...

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रांची एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से सिमडेगा के लिए रवाना होंगे। सिमडेगा में वह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

दरअसल, राहुल गांधी आज राज्य के 2 जिलों में रैली करेंगे। सिमडेगा के महागठबंधन के प्रत्याशी भूषण बाड़ा के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर लोहरदगा में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान में राहुल गांधी की जनसभा आयोजित की गई है। लोहरदगा की जमीं से राहुल गांधी पूरे राज्य में कांग्रेस पार्टी के संदेश को पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में कई कांग्रेसी बीएस कॉलेज मैदान में जमा होंगे। करीब 2 बजे सभा आयोजित की जाएगी। दस हजार लोगों के आने की बात कही जा रही है। 

बता दें कि राहुल गांधी का कल यानी शनिवार को भी झारखंड में चुनावी प्रचार कार्यक्रम निर्धारित है। जमशेदपुर में वे कोल्हान के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके अलावा वे धनबाद में भी एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। राहुल गांधी चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार झारखंड में रैली करने जा रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!