Edited By Ramanjot, Updated: 19 Apr, 2026 05:58 PM

झारखंड के बोकारो जिले में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बोकारो थर्मल पावर प्लांट के पास एक खड़ी मालगाड़ी अचानक पीछे की ओर लुढ़क गई और वहां से गुजर रही एक स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए दूर तक घसीट ले गई
Jharkhand Crime: झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल में स्थापित दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी ट्रेन ने स्कार्पियो वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बचा।
धनबाद रेलवे डिवीजन के डिविजनल रेल प्रबन्धक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि उक्त घटना घटने की जानकारी उन्हें मिली है। रेल अधिकारी घटना स्थल की ओर रवाना हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बोकारो थर्मल में ओवरब्रिज के पास डीवीसी प्लांट के अंदर से निकल रही मालगाड़ी ट्रेन से स्कॉर्पियो टकरा गया। फाटक खुला था, मालगाड़ी खड़ी थी, प्लांट गेट बंद था और वाहन सवार फाटक पार कर रहे थे, तभी अचानक मालगाड़ी पीछे से लुढ़की और कार को टक्कर मारते हुए कुछ दूर तक घसीटा, चालक बच गए।