Edited By Khushi, Updated: 26 Jun, 2025 06:45 PM

धनबाद: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए सी बी), झारखंड ने गुरुवार को एल.आर.डी.सी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थापित अनीश कुमार को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
धनबाद: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए सी बी), झारखंड ने गुरुवार को एल.आर.डी.सी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थापित अनीश कुमार को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी के अवर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार महतो ने बताया कि जमीन संबंधी मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर शिकायतकर्ता से लगातार घूस की मांग कर रहा था। रिश्वत नहीं मिलने से पिछले एक माह से पीड़ित कार्यालय का चक्कर काट रहा था। शिकायतकर्ता किसी भी सूरत में रिश्वत नहीं देना चाहता था और फिर उसने एसीबी में इसकी शिकायत की।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर आज कंप्यूटर ऑपरेटर को कार्यालय से रंगे हाथों 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। महतो ने बताया कि रिश्वतखोर कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर एसीबी कार्यालय में उससे पूछताछ की जा रही है।