रांची में 2 लोगों की गला रेतकर हत्या करने के मामले का खुलासा, लड़की समेत 6 लोग शामिल

Edited By Khushi, Updated: 18 May, 2025 11:08 AM

case of murder of 2 people by slitting their throats in ranchi

रांची: रांची के बाहरी इलाके में इस सप्ताह की शुरुआत में 2 लोगों की गला रेतकर हत्या करने के मामले में एक लड़की समेत छह लोग कथित रूप से शामिल थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीते शनिवार को यह जानकारी दी।

रांची: रांची के बाहरी इलाके में इस सप्ताह की शुरुआत में 2 लोगों की गला रेतकर हत्या करने के मामले में एक लड़की समेत छह लोग कथित रूप से शामिल थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीते शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण बदला लेने की कोशिश लग रही है, क्योंकि मृतकों में से एक ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया था, जिसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी और उसके साथियों की मदद से बदला लिया। उन्होंने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। रांची पुलिस ने 12 मई को धुर्वा थाना क्षेत्र के भीतर एक सुनसान स्थान से शव बरामद किए। मृतकों में एक की पहचान खूंटी थाना क्षेत्र के चामडी गांव निवासी खुडि़या मुंडा के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया था।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, ‘‘जांच के दौरान यह पता चला कि खुड़िया ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया। इसके बाद पीड़िता ने इस बारे में अपने प्रेमी को बताया।'' अपने प्रेमी के सुझाव पर अमल करते हुए लड़की ने खुदिया को घटनास्थल पर बुलाया। सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, "जब खुड़िया वहां पहुंचा तो लड़की के प्रेमी ने चार साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।" उन्होंने कहा कि खुड़िया के साथ घटनास्थल पर आए व्यक्ति की भी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!