जमीन के टुकड़े को लेकर हुई झड़प, महिला की पीट-पीटकर हत्या; 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Edited By Khushi, Updated: 03 Apr, 2026 06:06 PM

clash over land parcel woman beaten to death 6 seriously injured

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में जमीन को लेकर एक आदिवासी परिवार के रिश्तेदारों के बीच हुई झड़प में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में जमीन को लेकर एक आदिवासी परिवार के रिश्तेदारों के बीच हुई झड़प में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकार ने बताया कि पीड़िता सपानी कुई (75) बृहस्पतिवार दोपहर को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के दुर्द्रिता गांव में अपने आंगन में काम कर रही थीं, तभी कुछ रिश्तेदारों ने लाठियों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा कि उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए जगन्नाथपुर के पुलिस अधिकारी टिंकू कुमार दास ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और दोनों पक्षों की महिलाओं समेत छह से अधिक अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्वी समूह भी जवाबी मामला दर्ज करा सकता है। पुलिस के अनुसार, परिवार के भीतर जमीन के एक टुकड़े को लेकर पिछले तीन महीनों से विवाद था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!