CM हेमंत ने JMM प्रत्याशी महुआ माजी के लिए किया रोड शो, भाजपा पर साधा निशाना

Edited By Khushi, Updated: 04 Nov, 2024 04:58 PM

cm hemant did a road show for jmm candidate mahua maji

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा से रांची की प्रत्याशी महुआ माजी के लिए रोड शो कर चुनाव प्रचार किया। इस रोड शो में जनता की भाड़ी भीड़ उमड़ी।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा से रांची की प्रत्याशी महुआ माजी के लिए रोड शो कर चुनाव प्रचार किया। इस रोड शो में जनता की भाड़ी भीड़ उमड़ी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 तारीख का इंतजार कीजिये। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2019 से ही सत्ता में आने की बेचैनी उन्हें परेशान कर रही है। विपक्ष नित्य नयी साजिश रच रहा है, लेकिन हमें 13 तारीख को भारी बहुमत में मतदान करना है और हम जीतेंगे। उन्होंने विपक्ष के वोटों के पोलराइजेशन और बूथ मैनेजमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष योजनाबद्ध तरीके से एक-एक वोट अपने पक्ष में करने के लिए कार्ययोजना बना रहा है। हमें ऐसी कोई गलती नहीं करनी है, जिससे हमें नुकसान हो। यह चुनाव एक ऐसे मोड़ पर चुनाव खड़ा है, जहां से आने वाला वक्त राज्य की दशा और दिशा तय करेगा।

हेमंत सोरेन ने खुद को जनता की भावनाओं से जोड़ते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों के दौरान हमने कई चुनौतियों का सामना किया। चोर पुलिस का खेल देखा और जेल का अनुभव भी झेला। देश का संविधान झुकने न पाये, लोकतंत्र झुकने न पाये, इस बात का ध्यान रखना है। महुआ माजी को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार वह अपना चुनाव मामूली वोटों के अंतर से हार गयी थीं, लेकिन इस बार चंद दिनों के भीतर झारखंड को संभालने के लिए जनादेश देना है। वहीं, बताया जा रहा है कि इस रोड शो को पहले मुख्यमंत्री की पत्नी व गांडेय प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन करने वाली थी, लेकिन समय पर जमशेदपुर से वापस नहीं लौट पाने के कारण मुख्यमंत्री ने खुद ही इस रोड शो को करने के लिए निकल पड़े।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!