पत्नी कल्पना सोरेन के साथ देवघर पहुंचे CM हेमंत, बाबा बैद्यनाथ में की पूजा-अर्चना; कहा- आगे भी आते रहेंगे

Edited By Khushi, Updated: 20 Jul, 2024 05:17 PM

cm hemant reached deoghar with wife kalpana soren

सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ देवघर पहुंचे। यहां पुजारियों ने सीएम हेमंत का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

देवघर: सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ देवघर पहुंचे। यहां पुजारियों ने सीएम हेमंत का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

PunjabKesari

धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग वैदिक मंत्रोचार और हर-हर महादेव के जयकारे के बीच सीएम हेमंत ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, अमन, चैन, सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। दोनों ने पूजा-अर्चना के बाद पुजारियों से आशीर्वाद भी लिया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिव ही संसार को चलाते हैं और वे इस शिवधाम में कई बार आ चुके हैं और आगे भी आते रहेंगे। इससे पहले सीएम को स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!