Edited By Ramanjot, Updated: 02 Oct, 2026 10:45 AM

पुलिस को देखकर एक एम्बुलेंस ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि वाहन की तलाशी लेने पर 83 पैकेट में रखा और तीन बोरियों में भरा कुल 82.98 किलोग्राम गांजा तथा 27,000 रुपए नकद बरामद हुए।
सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक एम्बुलेंस से 83 किलोग्राम गांजा बरामद किए जाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ की कथित तौर पर ओडिशा से तस्करी की जा रही थी और इसे रांची पहुंचाया जाना था।
उप-मंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) धर्मदेव पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिमडेगा से एम्बुलेंस के जरिए गांजा की तस्करी की जा रही है। पासवान ने कहा कि सूचना के आधार पर बुधवार को कोलेबिरा थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया गया।
पुलिस को देखकर एक एम्बुलेंस ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि वाहन की तलाशी लेने पर 83 पैकेट में रखा और तीन बोरियों में भरा कुल 82.98 किलोग्राम गांजा तथा 27,000 रुपए नकद बरामद हुए। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान रवि कुमार, सुनील कुमार, भारत भूषण और मोहित पांडे के रूप में हुई है।