कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Jan, 2022 06:47 PM

cm hemant soren expressed grief over the death of pandit birju maharaj

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से नृत्य कला क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। आज पंडित जी हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनकी शैली और कला सदियों तक देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।

रांचीः देश के जाने-माने कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का आज 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से नृत्य कला क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। आज पंडित जी हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनकी शैली और कला सदियों तक देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

बता दें कि रविवार रात बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे, इसी बीच अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उनके परिजन उन्हें दिल्ली के ही साकेत के एक अस्पताल में ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!