आज CM हेमंत 5 जिलों की महिलाओं को वितरित करेंगे मैया योजना की राशि, लाभुकों के लिए बसें लेने से Ranchi के स्कूल बंद

Edited By Khushi, Updated: 04 Sep, 2024 11:29 AM

cm hemant will give rs 1 000 each to the women of 5 districts

आज यानी बुधवार को रांची में दक्षिणी छोटानागपुर की बहनों को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया जाना है। इसे लेकर रांची के ज्यादातर बड़े निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है।

रांचीः आज यानी बुधवार को रांची में दक्षिणी छोटानागपुर की बहनों को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया जाना है। इसे लेकर रांची के ज्यादातर बड़े निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है।

दरअसल, रांची डीटीओ ने मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को लाने और ले जाने के लिए स्कूलों से बस उपलब्ध कराने को कहा है। इस कारण राजधानी के अधिकतर स्कूलों के कल बंद रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि लाचारी में सेंट जेवियर, सेंट थॉमस, बिशप वेस्टकॉट समेत तमाम बड़े स्कूल प्रबंधन ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर पत्र भी जारी किया गया है। परिवहन विभाग की ओर से पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों से लाभुकों को लाने एवं ले जाने हेतु कुल 2000 वाहनों की आवश्यकता है। स्कूलों को बसों को उपलब्ध कराते हुए इसकी सूची जिला परिवहन कार्यालय, रांची में देने के लिए कहा गया है।

बता दें कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर में मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम रांची के नामकुम खोजा टोली आर्मी कैंप स्थित कुटियातु चौक के पास आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में होगा। इस ग्राउंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 जिलों की 3 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर करेंगे। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 5 जिलों रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा की महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल में विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सौ से ज्यादा दंडाधिकारी और दो हजार से ज्यादा पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। रांची जिला के अलग-अलग प्रखंडों और दूसरे जिलों से लाभुकों को लेकर आने वाली बसों के लिए रूट भी तय कर दिए गए हैं। 3 लाख वर्ग फीट में लाभुकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!