"कांग्रेस ने संविधान का माखौल बनाने का किया काम", प्रतुल शाहदेव का हमला

Edited By Khushi, Updated: 22 May, 2024 12:45 PM

congress has made a mockery of the constitution pratul shahdev s attack

सबसे ज्यादा संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस भाजपा पर संविधान खत्म करने का आरोप लगा रही है, ये कहना है प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर विशुद्ध रूप से मुस्लिम राजनीति करने की बात कही।

Ranchi: सबसे ज्यादा संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस भाजपा पर संविधान खत्म करने का आरोप लगा रही है, ये कहना है प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर विशुद्ध रूप से मुस्लिम राजनीति करने की बात कही।

इसके लिए प्रतुल शाहदेव ने 2012-14 के केंद्रीय आउटकम बजट का हवाला देते हुए कहा कि कैसे कांग्रेस ने इस बजट में 15% योजनाओं का आरक्षण मुस्लिमों के लिए करने की बात की थी। संविधान की बात करें तो कांग्रेस का आजादी के बाद से ही संविधान पर विश्वास नहीं रहा, तभी तो 1951 से लेकर 2013-14 तक संविधान में कई बदलाव किए।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यही नहीं 1976 में 42 संविधान संशोधन की आड़ में इनकी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तो मिनी संविधान ही इस देश को देने का काम किया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!