Edited By Khushi, Updated: 28 Jun, 2025 12:17 PM

Jharkhand News: भाकपा-माले (CPI-ML) झारखंड राज्य कमेटी ने झारखंड के अग्रणी नेता गुरुजी शिबू सोरेन (Shibu Soren) के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि राज्य कमेटी उम्मीद करती है कि शिबू सोरेन शीघ्र स्वस्थ...
Jharkhand News: भाकपा-माले (CPI-ML) झारखंड राज्य कमेटी ने झारखंड के अग्रणी नेता गुरुजी शिबू सोरेन (Shibu Soren) के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि राज्य कमेटी उम्मीद करती है कि शिबू सोरेन शीघ्र स्वस्थ होकर अपने लोगों के बीच होंगे और राज्य की राजनीति में अपनी भूमिका अदा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती है। उनके स्वास्थ्य को लेकर झारखंड ही नहीं पूरे देश के बड़े बड़े राजनीतिक नेता और शख्सियत चिंतिंत है। राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने गुरूवार को गंगा राम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन के स्वास्थ की जानकारी ली थी। इससे पहले बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने अस्पताल जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। झारखंड से लेकर दिल्ली तक उनके स्वास्थ्य को लेकर कई नेताओं ने चिंता जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को गुरूजी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फोन किया। रघुवर दास ने हेमंत सोरेन से हुई फोन पर बातचीत के बाद बताया कि हेमंत सोरेन ने उन्हे जानकारी दी है कि बाबा (शिबू सोरेन) को हल्का पैरालिसिस अटैक आया है।