शिबू सोरेन दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, पिता का हाल जानने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे CM हेमंत

Edited By Khushi, Updated: 25 Jun, 2025 11:46 AM

shibu soren admitted in delhi hospital cm hemant reached

रांंची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले 3 दिन से राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों ने बीते मंगलवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया कि 81 वर्षीय सोरेन का गंगा राम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

रांंची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले 3 दिन से राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों ने बीते मंगलवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया कि 81 वर्षीय सोरेन का गंगा राम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे रांची से दिल्ली लाया गया था। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते मंगलवार को अपने पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने दिल्ली पहुंचे। हेमंत सोरेन बीमार पिता के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति जानने दिल्ली पहुंचे है। वह दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे गंगा राम अस्पताल पहुंचे।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद शिबू सोरेन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, इसलिए वो उनके सेहत का हाल जानने दिल्ली पहुंचे हैं। बता दें कि शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हैं और वह पार्टी के संस्थापक संरक्षक हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!