राजधानी रांची में बदमाशों का आतंक, रेस्टोरेंट पर की अंधाधुंध फायरिंग; गोली लगने से कर्मचारी की मौत

Edited By Khushi, Updated: 08 Mar, 2026 10:30 AM

criminals unleash terror in the capital ranchi firing indiscriminately at a re

Jharkhand News: राजधानी रांची में बीते शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Jharkhand News: राजधानी रांची में बीते शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

घटना के बाद इलाके में दहशत
रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बीते शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में रेस्टोरेंट के कर्मचारी मनीष गोप को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में स्थित टीटास रेस्टोरेंट में देर रात कुछ बदमाश अचानक पहुंचे और वहां फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से कर्मचारी मनीष गोप गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की गंभीरता से जांच की जा रही
प्राथमिक जांच में मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक को मिली धमकी और फायरिंग की घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस ने सघन तलाशी अभियान किया शुरू
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में शामिल अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद राजधानी रांची में पुलिस ने सघन तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!