दिनदहाड़े बड़ी लूट: फर्जी अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने मिनटों में लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद पूरी घटना

Edited By Khushi, Updated: 02 Apr, 2026 10:52 AM

daylight heist imposters posing as officials loot jewelry worth lakhs in minute

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार बाजार में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। फर्जी अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में लाखों के जेवर लूट लिए और फरार हो गए।

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार बाजार में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। फर्जी अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में लाखों के जेवर लूट लिए और फरार हो गए।

लूटे गए जेवर की कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा
जिले के धनवार बाजार में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। करीब छह बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी से वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को जीएसटी अधिकारी बताया। इनमें से एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था, जबकि दूसरा काले कोट-पैंट में नजर आया। बदमाशों ने बंगाली कारीगरों से कागज जांच के नाम पर अलमारी खुलवाई। जैसे ही अलमारी खुली, उन्होंने उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर अपने बैग में भर लिए। बताया जा रहा है कि लूटे गए जेवर की कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा है।

इलाके में डर का माहौल
इतना ही नहीं, आरोपी मुख्य कारीगर होरिहर साव को भी अपने साथ ले गए। पूरी घटना को उन्होंने करीब 15 मिनट में अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। अच्छी बात यह है कि बदमाशों की तस्वीरें और उनकी हरकतें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। अब पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!