Edited By Khushi, Updated: 18 Mar, 2026 04:27 PM

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के सिमरडीह गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पानी की तलाश में भटककर आए एक हिरण की कंटीले तार में फंसकर मौत हो गई।
Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के सिमरडीह गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पानी की तलाश में भटककर आए एक हिरण की कंटीले तार में फंसकर मौत हो गई।
काफी देर तक तारों में फंसा तड़पता रहा हिरण
जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के सिमरडीह गांव में एक हिरण की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण जंगलों में पानी के स्रोत सूख गए हैं। इसी वजह से जंगली जानवर पानी की तलाश में गांवों की ओर आ रहे हैं। यह हिरण भी प्यास बुझाने के लिए जंगल से निकलकर खेतों तक पहुंच गया, लेकिन खेतों में लगे कंटीले तारों की बाड़ में वह फंस गया। ग्रामीणों के अनुसार, हिरण काफी देर तक तारों में फंसा तड़पता रहा, लेकिन समय पर उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।
लोगों में नाराजगी
घटना के बाद गांव में लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर वन विभाग जंगलों में पानी की व्यवस्था ठीक से करता, तो जानवरों को गांव की तरफ नहीं आना पड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि हर साल गर्मियों में ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।
रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण की पुष्टि होगी
सूचना मिलने पर कोलहिया राजपुर वन प्रक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और हिरण के शव को अपने कब्जे में लेकर वन कार्यालय ले गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण की पुष्टि होगी। इसके बाद नियम के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।