Jharkhand News... केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग का विस्तारीकरण करने की मांग

Edited By Nitika, Updated: 25 Jun, 2024 04:17 PM

demand for expansion of giridih bengabad main road from gadkari

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने दिल्ली प्रवास के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर झारखंड से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया तथा निदान के लिए ज्ञापन सौंपा।

 

रांचीः राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने दिल्ली प्रवास के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर झारखंड से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया तथा निदान के लिए ज्ञापन सौंपा।

राजकुमार राज ने बताया की सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार एवं प्रस्तावित प्रस्तावों को अमली जामा पहनाने के लिए ज्ञापन दिया। इसमें गिरिडीह जिला का गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य मार्ग का विस्तारीकरण भी शामिल है। राज ने बताया की स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से मिलकर झारखंड एवं गिरिडीह में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस उपकरण की मांग की। उन्होंने बताया कि स्टील मिनिस्टर एचडी कुमार स्वामी से मिलकर झारखंड में रांची और गिरिडीह में स्टील यार्ड बनाने की मांग की।

वहीं कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से मिलकर झारखंड की कोलियरी में श्रमिक समस्याओं से अवगत करवाया तथा गिरिडीह के बनिया दी कोयलारी का जीर्णोद्धार की मांग की। साथ ही साथ ही झारखंड के सांसदों से मिलकर झारखंड की विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का आग्रह भी किया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!