लोकसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति के बावजूद जनता ने झामुमो का किया समर्थन: JMM सांसद महुआ माजी

Edited By Khushi, Updated: 29 Jun, 2024 02:52 PM

despite hemant soren s absence in lok sabha elections people supported jmm

झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड में बहुत लोकप्रिय नेता हैं। लोकसभा चुनाव में उनकी अनुपस्थिति के बावजूद जनता ने हमारा समर्थन किया।

रांची: झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड में बहुत लोकप्रिय नेता हैं। लोकसभा चुनाव में उनकी अनुपस्थिति के बावजूद जनता ने हमारा समर्थन किया।

हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने पर सांसद महुआ माजी ने कहा कि जेल से उनकी रिहाई के बाद काफी उत्साह है। लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करके वोट बटोरने की भाजपा की साजिश विफल हो गई है। वहीं, बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन की जमानत पर फैसला सुनाया। लैंड स्कैम मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 5 महीने बाद जमानत मिली है।

जेल से बाहर निकलकर हेमंत सोरेन सीधे अपने पिता शिबू सोरेन से मिलने उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने पिता शिबू सोरेन से बातचीत की और मां का आर्शीवाद लिया। इसके बाद हेमंत सोरेन शिबू सोरेन के आवास से अपने आवास के लिए पत्नी कल्पना सोरेन के साथ निकल गए।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!