बार में घुसकर DJ कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, बिहार पुलिस के सहयोग से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 27 May, 2024 06:17 PM

dj employee shot dead after entering the bar main accused arrested

रांची में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसकी बानगी कल बीती रात देखने को मिली जहां चुटिया थाना क्षेत्र के रेडिशन ब्लू होटल के सामने एक्स्ट्रीम बार में घुसकर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

रांची: रांची में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसकी बानगी कल बीती रात देखने को मिली जहां चुटिया थाना क्षेत्र के रेडिशन ब्लू होटल के सामने एक्स्ट्रीम बार में घुसकर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। यह घटना रविवार देर रात करीब 1 बजे की बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चुटिया थाना की पुलिस पहुंची और घायल युवक को रिम्स ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि बिहार पुलिस के सहयोग से मुख्य आरोपी अभिषेक की गिरफ्तारी हुई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बार बंद होने के बाद 4-5 युवक बार में पहुंचे थे। युवकों ने बार के कर्मचारियों से शराब मांगी। कर्मचारियों ने युवकों को बताया कि बार बंद हो चुका है। इसी बात को लेकर बार के कर्मचारियों और युवकों के बीच बहस हुई। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाली और बार में डीजे चलाने वाले कर्मी की छाती में बंदूक सटाकर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भाग निकले। बार के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी चुटिया थाना को दी। सोमवार की सुबह रांची के एसएसपी, सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने बार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

वहीं, मामले में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राजधानी रांची में पूरी विधि व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। बीती रात को राजधानी के पॉश इलाके में स्थित एक बार के डीजे चलाने वाले कर्मी की गोली मारकर हत्या की गई। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में कानून का खौफ समाप्त हो गया है और सरकार का इकबाल कहीं दिख नहीं रहा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!